Sunday, 11 January 2015

CHARGE YOUR PHONE WITHOUT WIRE......

 अमेरिका की कंपनी वाईट्राईसिटी ने एक मैग्नेटिक रिजोनेंस आधारित टेक्नोलॉजी इजाद की है जिसके जरिए लोग बिना तार के अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं. कंपनी इसी साल अमेरिकी बाजार में इस डिवाइस को पेश करने की संभावना तलाश रही है|




कंपनी के बड़े प्रोडक्ट मैनेजर ग्रांट रेग ने प्रेस को बताया कि भले ही रेजेन्स टेक्नोलॉजी टेस्टिंग के दौर में है, वह दिन दूर नहीं जब यह तार से जुड़े चार्जर की जगह ले लेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ कई मोबाइल फोन कंपनियों ने रेजेन्स टेक्नोलॉजी में रुचि दिखाई है और वे इसे अपने फोन में शामिल करने की संभावना तलाश रहे हैं. यह टेक्नोलॉजी इस साल कभी भी अमेरिकी बाजार में आ सकती है.’’ इस टेक्नोलॉजी के जरिए लोग एक चार्जिंग पैड पर मोबाइल रखकर उसे चार्ज कर सकेंगे. इस चार्जिंग पैड में इंडक्शन कॉयल लगा होगा.

सैमसंग, माइक्रोसाफ्ट, एचपी, इंटेल, क्वालकॉम, एनईसी, आसुस, पैनासोनिक, लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियां एक टाई-अप एडब्ल्यूपी के तहत इस टेक्नोलॉजी को इजाद करने पर पहले से ही काम कर रही हैं.

No comments:

Post a Comment