चाइनीज इलेक्ट्रानिक कंपनी लिनोवो ने कल लॉस वेगस में चल रहे इंटरनेशनल CES 2015 में अपना स्मार्टफोन A6000 लॉन्च किया. ये फोन अब तक का सबसे सस्ता 4G नेटवर्क वाला स्मार्टफोन होगा. भारत में अब तक लॉन्च माइक्रोसॉफ्ट यूरेका और माइक्रोसॉफ्ट लुमिया 638 सस्ते 4G स्मार्टफोन हैं पर ये फोन इन दोनों से भी सस्ता है.
64 बिट प्रोसेसर के साथ यूरेका भारत में सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है. और अगर सिर्फ फ्लैगशिप फोन की बात करें तो लुमिया 638 भी सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है जो विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, पर उम्मीद है कि लिनोवो A6000 इनमे दोनों स्मार्टफोन से भी सस्ता होगा.
इस स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है, 1.2GHz क्वॉर्ड कोर 410 64 बिट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है. इस फ्लैगशिप की रैम 1 जीबी है. इस फोन में दो स्पीकर लगे हुए हैं. इस फोन की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है.
कैमरे के लिहाज से भी यो फोन अच्छा है फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल है तो फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्स्ल है इतना ही नहीं इस फोन की बैटरी 2,300mAh है जो रिमूवेबल होगी. ये एक डुअल सिम स्मार्टफोन है. और इसका ऑपरेटिंग सिस्टम 4.4 किटकैट है .
लिनोवो अपना ये फोन भारत में ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट के साथ बेचेगी. .
.
उम्मीद है कि ये फोन अगले हफ्ते भारतीय बाजार में मौजूद होंगे. उम्मीद है कि कीमत 8,000 रुपये के आस-पास होगी.

No comments:
Post a Comment